यहा देखे पूरी लिस्ट... #AIMIM बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में किन-किन सीटों से चुनाव लड़ेगी।

विधानसभा चुनाव 2020: AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनाब अख्तरुल ईमान साहब एंव विधायक कमरूल होदा साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आज 22 जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों की सूची सार्वजनिक करते हुए चुनाव का बिगुल फूँक दिया है।
बाँकी बचे सीटों के लिए पार्टी ने गठबंधन के लिए दरवाजे खोल रखे हैं। उन्होंने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि कई पार्टियों से बातचीत जारी है। जल्द ही बाँकी सीटों की घोषणा भी कर दी जाएगी। घोषित सीटों की सूची निम्नलिखित हैं, जिसमें पार्टी ने चुनाव लडने का विधिवत ऐलान कर दिया: 1. कटिहार: बलरामपुर, बरारी, कदवा 2. पुर्णिया: अमौर, बायसी 3. अररिया: जोकी 4. दरभंगा: केवटी 5. #समस्तीपुर: समस्तीपुर विधानसभा 6. मधुबनी: बिस्फी, झंझारपुर 7. मुजफ्फरपुर: बौचहा(आरक्षित), साहेबगंज 8. वैशाली: महुआ 9. पश्चिमी चम्पारण: बेतिया, रामनगर 10. मोतिहारी: डाका, नरकटियागंज 11. सीतामढ़ी: परिहार, बाजोपट्टी 12. पटना: फुलवारी(आरक्षित) 13. सीवान: रघुनाथपुर, दरौन्ध 14. गोपालगंज: विरोली 15. बेगूसराय: साहेबपुरकमाल 16. भागलपुर: कहलगाँव 17. सहरसा: सिमरीबख्तियारपुर 18. आरा: शाहपुर 19. जहानाबाद: मखदुमपुर 20. गया: इमामगंज, वजीरगंज 21. औरंगाबाद: औरंगाबाद 22. कैमुर: चैनपुर